Purnia News: जिले के 1390 पेंशनधारी का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं
पूर्णिया, जुलाई 18 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिले के 1390 पेंशनभोगियों का आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है। ऐसे लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे एक बार अपने बैंक जाकर इसे अवश्य लिंक करा लें। यह छोटा सा कदम आपकी पेंशन राशि को सीधे और सुरक्षित तरीके से आप तक पहुंचाने में मदद करेगा। पूर्णिया जिला प्रशासन की कोशिश है कि किसी भी बुजुर्ग या जरूरतमंद की पेंशन न रुके। समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि जिले में अभी भी 35181 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है। इसके मद्देजनर जिला पदाधिकारी एवं समाहर्त्ता अंशुल कुमार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के शत-प्रतिशत लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.