पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जुटी हुई है। यहीं वजह है कि जिले में संस्थागत प्रसव की संख्या में जहां इजाफा हुआ है वहीं गर्भवती महिला और नवजात शिशु बिल्कुल स्वस्थ और सुरक्षित हो रहे हैं। विभागीय जानकारी में जिले के 14 प्रखंड के तीन दर्जन से अधिक अस्पताल हैं, जहां गर्भवती महिलाओं की जांच और नवजात शिशु के सुरक्षित प्रसव की सुविधा मिलती है। इन अस्पतालों में महिला चिकित्सकों और प्रशिक्षित एएनएम की उपस्थिति में प्रसव सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसमें अमौर प्रखंड के 02 अस्पताल, बैसा प्रखंड के 03 अस्पताल, बायसी प्रखंड के 03 अस्पताल, बनबनखी प्रखंड के 04 अस्पताल, बड़हरा कोठी प्रखंड में 02 अस्पताल, भवानीप...