Purnia News: जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में खुलेगा विधिक सहायता क्लिनिक
पूर्णिया, नवम्बर 7 -- Purnia News: पूर्णिया, एक संवाददाता। जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में अब लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधिक सहायता क्लिनिक की स्थापना की जाएगी। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आगामी 20 नवंबर तक विधिक सहायता क्लिनिक की स्थापना एवं संचालन सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए संबंधित पंचायत सचिवों के समन्वय से आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक दोपहर दो बजे सचिव के प्रकोष्ठ में हुई। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों ने भाग लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.