पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिला साइक्लिंग संघ की ओर से 9 वीं जिला स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला स्कूल रोड स्थित कार्यालय में डॉ आलोक कुमार, एसके सरोज एवं नवीन सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में आगामी 3 एवं 4 अक्टूबर को बेलोरी चौक पूर्णिया में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतियोगिता को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में खिलाड़ियों के पंजीकरण, प्रतियोगिता स्थल की व्यवस्था, स्वागत, निर्णायक व्यवस्था, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक जिम्मेदारियों को लेकर सदस्यों के बीच कार्यों का...