पूर्णिया, जुलाई 13 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता नगर पंचायत धमदाहा वार्ड नंबर 17 निवासी कुंदन रंजन उर्फ चुन्ना ठाकुर द्वारा पिछले एक वर्ष से नगर पंचायत कार्यालय धमदाहा द्वारा किए गए कार्यों में वित्तीय अनियमितता की जांच के मांग पर जिला लेखा पदाधिकारी नवल किशोर ने रविवार को नगर पंचायत धमदाहा क्षेत्र में कार्यों का भौतिक जांच किया। इससे पूर्व 22 जून दोपहर बाद जिला लेखा पदाधिकारी एवं सहायक जिला लेखा पदाधिकारी संतोष कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम के साथ नगर पंचायत कार्यालय धमदाहा में कार्यपालक पदाधिकारी दिव्या मिश्रा की उपस्थिति के दौरान तीन घंटे से अधिक समय तक कागजी जांच की थी। इस मामले में जांच प्रतिवेदन नहीं मिलने को लेकर कुंदन रंजन ने जिला पदाधिकारी से लेकर प्रमंडलीय आयुक्त को पत्र लिखकर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की मांग की थी। जिसक...