पूर्णिया, सितम्बर 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला परिषद अंतर्गत क्षेत्रवार योजनाओं को लेकर आवंटन नहीं करने एवं कमीशन लेने के संबंध में जिला परिषद सदस्य रइसूल आजम ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की है। केनगर क्षेत्र संख्या 17 के जिला परिषद सदस्य रइसूल आजम ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि जिला परिषद पूर्णिया में जिला परिषद का कुल 34 क्षेत्र आता है, जिसमें सभी क्षेत्रों को विकास हेतु बराबर-बराबर योजनाओं का क्रियान्वयन करने हेतु योजना दिया जाना था, जो अब तक नहीं किया गया है। जिला परिषद अध्यक्ष के द्वारा निर्गत प्राथमिकता सूची में क्षेत्र विशेष को ध्यान में रखकर कार्य किया गया है। जिसके चलते बहुतों पैसा क्षेत्र विकास कार्य से वंचित रह गया है। 16वें वित्त आयोग के अंतर्गत योजनाओं को पोर्टल पर प्रविष्टि करने में भ...