Purnia News: जियागाछी में शुरू हुआ नदी कटाव, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
पूर्णिया, जुलाई 10 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बायसी प्रखंड की मीनापुर पंचायत अंतर्गत जियागाछी गांव में परमान नदी के जलस्तर में कमी के साथ ही नदी कटाव शुरू हो गया है। कटाव की आशंका से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी लगातार किनारों को काट रही है, जिससे खेती योग्य भूमि और आबादी वाले क्षेत्रों पर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि कटाव की स्थिति पर नजर रखने के लिए गांव के युवक रातभर जागकर नदी के जलस्तर और कटाव की निगरानी कर रहे हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से अविलंब स्थल निरीक्षण कर कटाव निरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की है। महानंदा और कनकई नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं परमान नदी के जलस्तर में कमी आई है। प्रशासन ने नदी तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है और लगातार निगरानी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.