Purnia News: जिन दुकानों से खाने-पीने का खरीद रहे सामान उसका पंजीकरण ही नहीं
पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिन दुकानों से आप मनपसंद खाने-पीने का सामान खरीद रहे हैं, उसका पंजीकरण तक नहीं है। जिले में खाद्य सामग्री से संबंधित पांच हजार दुकानें भी खाद्य संरक्षा विभाग से पंजीकृत नहीं है। बावजूद बिना पंजीकरण के संचालित दुकानों को लेकर विभाग मौन है। बता दें कि फूड सेफ्टी एक्ट में नूडल्स से लेकर किराना दुकान तक को विभाग से पंजीकरण कराना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने वाले प्रतिष्ठान संचालकों के लिए जेल से लेकर भारी जुर्माना तक का प्रावधान है। फिर भी पंजीकरण की गति यहां काफी धीमी है। इसके पीछे लोगों में जागरूकता की कमी के साथ विभागीय अधिकारियों की उदासीनता खास वजह बनी हुई है। इससे विभाग को प्रति वर्ष राजस्व की भारी क्षति पहुंच रही है। साथ ही गैर लाइसेंसी प्रतिष्ठानों में मानक विहीन खाद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.