Purnia News: जितिया पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह, गंगासागर पोखर में उमड़ी भीड़
पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जितिया पर्व को लेकर शुक्रवार को जलालगढ़ में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नहाय-खाय के साथ तीन दिवसीय जितिया पर्व की शुरुआत हुई। इस अवसर पर जलालगढ़ के प्रसिद्ध गंगासागर पोखर में सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने पोखर में स्नान कर पूजा-अर्चना की और संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। जितिया पर्व के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाती है। स्नान के बाद महिलाओं ने सात्विक भोजन ग्रहण किया। शनिवार को महिलाएं संतान की लंबी आयु एवं सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखेंगी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: नहाय-खाय के साथ जिउतिया शुरू, गंगा घाटों पर स्नान को उमड़ी भीड़ व्रत से पहले ओठगन की परंपरा के तहत खाजा, चूड़ा, दह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.