पूर्णिया, अक्टूबर 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोगों को विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए चिकित्सकों द्वारा जांच और उपचार उपलब्ध कराने के मामले में पूर्णिया जिला बिहार में पहले स्थान पर है। पूर्णिया जिला द्वारा सभी अस्पतालों में उपस्थित लोगों को लगातार बेहतर चिकित्सकीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध हो रही है। इससे पहले पूर्णिया जिला के अस्पतालों को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने में जुलाई माह में 05 वें स्थान पर जबकि अगस्त माह में 02 वें स्थान पर उपलब्ध रहा। राज्य शीर्ष रैंकिंग की राज्य स्तरीय बैठक में सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया के साथ साथ गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुभाष कुमार सिंह, डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास, डीपीसी डॉ. सुधांशु शेखर, डीएएम सह एफ...