Purnia News: जवाहर नवोदय विद्यालय के गेट के बाहर कचरे का अंबार, दुर्गंध से राहगीर परेशान
पूर्णिया, अगस्त 26 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। गढ़बनैली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के मुख्य गेट के बाहर सड़क किनारे लंबे समय से जमा कचरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात का पानी पड़ने से कचरा सड़ने लगा है, जिससे आसपास के इलाके में दुर्गंध फैल रही है। विद्यालय आने-जाने के लिए यही मुख्य रास्ता होने के कारण प्रतिदिन विद्यार्थियों के अभिभावकों और अन्य लोगों का आवागमन होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे काफी दिनों से कचरा जमा है, लेकिन अब तक उसका उठाव नहीं किया गया है। लगातार बारिश के कारण कचरे में पानी जमा हो गया है। इससे कचरा सड़ने लगा है और तेज दुर्गंध निकल रही है। राहगीरों को इस रास्ते से गुजरने में परेशानी हो रही है। सड़क के बगल में एक बस्ती भी बसी हुई है। कचरे से निकल रही दुर्गंध का असर बस्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.