पूर्णिया, अगस्त 26 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ वासियों पर भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा मानी जाती है। यही वजह है कि जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पिछले पांच वर्षों से लगातार रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को भी मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा जलेश्वरनाथ का जलाभिषेक, शृंगार, आरती और दर्शन किया। भगवान शिव का शृंगार इस दिन सालासर बालाजी के स्वरूप में किया गया, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पंडित जयप्रकाश दाधीच ने बताया कि भगवान शिव को आशुतोष कहा जाता है। इसका अर्थ है कि वे बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। मान्यता है कि भगवान शिव अपने भक्तों की भक्ति से शीघ्र प्रसन्न होकर उन्हें मनोवांछित वरदान प्रदान करते...