पूर्णिया, सितम्बर 2 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को जलालगढ़ पंचायत भवन परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत के अलग-अलग वार्डों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिए। शिविर में कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक 34 आवेदन मनरेगा जॉब कार्ड से संबंधित रहे, जबकि कृषि विभाग से जुड़े 20 आवेदन भी मिले। शिविर में आंगनबाड़ी से संबंधित तीन, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के 12, सुरक्षा पेंशन के दो, अंचल एवं राजस्व से जुड़े दो, हर घर नल-जल के चार, बिजली कनेक्शन के चार और जीविका के दो आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा बायोगैस, वृक्षारोपण और पशु शेड से संबंधित आवेदन भी ग्रामीणों ने दिए। ग्रामीणों ...