Purnia News: जलालगढ़ में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ स्वागत
पूर्णिया, अगस्त 27 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशी में जलालगढ़ में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस की शुरुआत उस्मान नगर से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जुलूस को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ लगी रही। जुलूस उस्मान नगर से निकलकर इस्लामपुर, गेहूंवा, हाशमी मस्जिद, मदनी मस्जिद और रेलवे गुमटी चौक होते हुए ठाकुरबाड़ी चौक पहुंचा। इसके बाद अपना ट्रेडर्स एवं नईम जी के प्रतिष्ठान के पास से गुजरते हुए जुलूस पुनः उस्मान नगर पहुंचा, जहां दुआ के साथ इसका समापन किया गया। जुलूस के स्वागत के लिए रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों की ओर से शरबत और पानी की व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: हुजूर की आमद मरहबा के नारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.