पूर्णिया, अक्टूबर 28 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ में नाई संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आपसी एकता और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से संघ की नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में विधान पार्षद अनिल ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से प्रत्येक मंगलवार को क्षेत्र के सभी सैलून बंद रखने का निर्णय लिया गया। वहीं, एमएलसी अनिल ठाकुर ने संघ के सदस्यों को आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने नई कमेटी के गठन पर सभी सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में मिलकर काम करने की बात कही। वहीं सर्वसम्मति से गुड्डू ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया। राजकुमार ठाकुर और उमेश ठाकुर को उपाध्यक्ष तथा संजय ठाकुर को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी...