पूर्णिया, अक्टूबर 12 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड एवं थाना क्षेत्र की आठ पंचायतों में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। विभिन्न पूजा समितियों की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। पूजा समितियों के सदस्यों के अनुसार, सभी पूजा स्थलों पर शांतिपूर्ण माहौल में आयोजन होता है और अब तक किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं मिली है। पूजा समिति की बैठक में शामिल विभिन्न पंचायतों के सदस्यों ने बताया कि जलालगढ़, चक महियारपुर, जहांगीरपुर, एकंबा, पोखरिया और कमालपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। जहांगीरपुर और एकंबा में दो-दो स्थानों पर पूजा आयोजित होने की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Hajipur News: राघोपुर क्षेत्र में 23 स्थान पर मां दुर्गा की मूर्ति की हु...