Purnia News: जलजमाव व अतिक्रमण की शिकायत पर जांच को पहुंचे एसडीएम, अधिकारियों को निर्देश
पूर्णिया, जुलाई 8 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 में जलजमाव और अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बुधवार को स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार भी मौजूद थे। एसडीएम ने सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने तथा जलनिकासी की समस्या दूर करने के लिए नाला निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया। एसडीएम के पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और उन्हें वार्ड की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में जलभराव की समस्या पर नगर आयुक्त सख्त, कृष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.