Purnia News: जर्जर महाराजी लोहे का पुल हादसे को दे रहा न्योता, नए पुल की मांग
पूर्णिया, सितम्बर 1 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत जानकीनगर के वार्ड संख्या 15 स्थित महाराजी गांव के समीप वर्षों पुराना लोहे का पुल जर्जर होकर हादसे को न्योता दे रहा है। पुल की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि इससे होकर गुजरने वाले लोगों को हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पुल की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। जानकीनगर से बनमनखी जाने के लिए महाराजी पुल होकर जिबछपुर के रास्ते जाने वाली सड़क महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। ग्रामीणों के अनुसार इस रास्ते से बनमनखी की दूरी करीब नौ किलोमीटर पड़ती है, जबकि पूर्णिया-सहरसा एनएच-107 होकर जाने पर दूरी करीब 12 किलोमीटर हो जाती है। एनएच पर भारी वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण भी लोग इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.