Purnia News: जयंती पर याद किए गए लोकनायक जयप्रकाश नारायण
पूर्णिया, अक्टूबर 12 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती धमदाहा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर अनुमंडल मुख्यालय स्थित नेहरू चौक के धर्मशाला में प्रखंड जीपी सेनानी के कार्यकारी अध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया गया। इसमें तीन दर्जन से अधिक जेपी सेनानियों ने लोकनायक के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह में वक्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के व्यक्तित्व, विचारों और त्यागपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण में सभी वर्गों और लोगों को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता थी। उनके जैसा व्यक्तित्व देश में विरले ही देखने को मिलता है। यह भी पढ़ें- Ara News: लोक नायक की जयंती पर स्मारक पर देर रात तक दीप जले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.