पूर्णिया, अक्टूबर 27 -- Purnia News: बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा कोठी प्रखंड की लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर बिषहरिया गोंठ में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुराने फूस के घरों को तोड़कर उसी जमीन पर नया पक्का मकान बनाने को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा कोठी में कराया गया। घायल गुंजन देवी ने बड़हरा थाना में लिखित आवेदन देकर 11 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी डीहवास की जमीन पर बने चार पुराने फूस के घरों को तोड़कर नया मकान बनवा रही थीं। इसी दौरान आरोपित कथित तौर पर लोहे की रॉड, कचिया, दबिया और लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उन पर और उनके परिजनों पर हम...