Purnia News: जमीन विवाद में दो गुटों के बीच गोलीबारी, तीन हिरासत में
पूर्णिया, अगस्त 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जमीन विवाद में दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई है। घटना शहर के मधुबनी थाना के वार्ड नंबर तीन स्थित सरस्वती नगर में शुक्रवार संध्या हुई है। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना स्थल से पुलिस ने दो खोखे भी बरामद किए हैं। गोलीबारी की पुष्टि सदर वन एसडीपीओ अभिनव परासर ने की है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ चल रही है। पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा। इधर मामला जमीन कारोबारियों से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शहर की एक जमीन को लेकर दो गुटों की ओर से दावेदारी की जा रही थी। इसी बात को लेकर वार्ड नंबर तीन में दोनों गुटों के लोग जमा हुए थे। बहसबाजी के बाद दोनों के बीच पहले तो मारपीट हो गई, फिर भागने के क्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.