Purnia News: जमीन के इंतजार में प्राथमिक विद्यालय शास्त्री टोला, एक कमरे में चल रही पढ़ाई
पूर्णिया, अगस्त 6 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। कृत्यानंद नगर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय शास्त्री टोला की स्थापना के 12 वर्ष बाद भी विद्यालय को अपनी जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी है। जमीन के अभाव में विद्यालय का संचालन आज भी अस्थायी व्यवस्था के तहत किया जा रहा है, जिससे शिक्षक और छात्र-छात्राओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के प्रधान शिक्षक विकास कुमार ने बताया कि विद्यालय की स्थापना वर्ष 2014 में हुई थी। तब से अब तक कई बार विभाग को विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। उन्होंने बताया कि कई वर्षों तक विद्यालय का संचालन आंगनबाड़ी केंद्र में किया गया। वर्तमान में मध्य विद्यालय रहुआ पश्चिम के एक कमरे में पढ़ाई कराई जा रही है। इसी कमरे के सहारे मध्याह्न भोजन भी तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.