पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। जन सुराज पार्टी की ओर से शनिवार को जिला कार्यालय में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर देश की एकता और अखंडता में उनके योगदान को याद किया। मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. कृष्णमोहन कुमार, जिला महामंत्री अमरनाथ उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी रंजीत कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष निहार चंद एवं शंभू मंडल, जिला महिला महामंत्री अन्नू सिंह, नगर महामंत्री परशुराम यादव, पूर्णिया पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इलियास, समसाद, नाजिम, मोहम्मद इजहारुल, मोहम्मद करीम एवं नगर मंत्री अनुज कुमार सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़...