पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जनमन पीपल्स फाउंडेशन के पूर्णिया अर्बन इनटियेटिव प्रोजेक्ट के अंतर्गत वार्ड संख्या 29 के मुजफ्फरअहमद नगर में यूपीएचसी माधोपारा के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 200 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में यूपीएचसी माधोपारा की डॉ. नगमा एवं डॉ. मो शाहबुद्दीन ने मरीजों की जांच एवं उपचार किया। इस दौरान यूपीएससी माधोपारा की टीम उपस्थित रही और लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श प्रदान किया। चिकित्सा शिविर का समन्वय जनमन पीपल्स फाउंडेशन के कम्युनिटी मोबलाइजर शहबाज़ द्वारा किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: एक छत के नीचे मिलीं निगम की सेवाएं, 491 आवेदनों का निपटारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...