Purnia News: जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ थानाध्यक्ष ने की बैठक
पूर्णिया, सितम्बर 22 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने सोमवार को थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं और विधि-व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर भी मौजूद थे। पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने लोगों से असामाजिक तत्वों, शराब और सूखा नशा का कारोबार करने वालों की सूचना तत्काल थाना को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कुकरौन पूर्व पंचायत के मुखिया मोहम्मद तज्जमुल, सरपंच मनोज सिंह, जिला परिषद क्षेत्र संख्या 9 के सदस्य मोहम्मद न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.