पूर्णिया, जुलाई 26 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भावना सभागार में शनिवार को भू-विवाद एवं अन्य मामलों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अजीत कुमार झा एवं राजस्व अधिकारी भवेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। जनता दरबार में केनगर, चंपानगर और मरंगा थाना क्षेत्र के फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। राजस्व अधिकारी भवेश कुमार सिंह ने बताया कि कुल 30 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से दस मामलों का मौके पर निष्पादन कर दिया गया। शेष मामलों में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें अगली जनता दरबार में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Palamu News: चैनपुर में जन समाधान दिवस पर आए 21 आवेदन में 18 मामलों का हुआ निष्पादन दस्तावेज उपलब्ध...