पूर्णिया, अक्टूबर 26 -- Purnia News: पूर्णिया। जनता दरबार में कुल 28 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिला अधिकारी के समक्ष रखीं। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना और प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा गया। सभी आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया। जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के सभी अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की दिशा में त्वरित कदम उठाए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : जनता दरबार का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...