Purnia News: जनता दरबार में सुलझाए गए सात मामले
पूर्णिया, जुलाई 18 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। शनिवार को केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित सदभावना सभागार में भू विवाद एवं अन्य समस्या के समाधान को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अजीत कुमार झा एवं राजस्व अधिकारी भवेश कुमार सिंह द्बारा संयुक्त रूप से की गयी। जनता दरबार में केनगर, चम्पानगर और मरंगा सहित थाना क्षेत्र के फरियादी उपस्थित रहे। आरओ ने बताया कि कुल 27 मामलों की सुनवाई करते हुए 7 मामले का निष्पादन आन द स्पाट कर दिया गया है तथा शेष मामलों का निष्पादन फरियादियों द्बारा सही दस्तावेज प्रस्तुत करने पर कर दिया जाएगा। इस अवसर पर केनगर, चम्पानगर और मरंगा सहित थाना से पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने पक्षकारों को निर्देश दिया कि फैसले के विरुद्ध कोई पक्ष किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं करेंगे। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.