पूर्णिया, अगस्त 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक सभागार में आयोजित जनता दरबार में विधायक विजय खेमका ने अनुमंडल पदाधिकारी,अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी तथा पुलिस अधिकारी के समक्ष आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

समस्या का समाधान जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों के जमीन संबंधी एवं अन्य प्रशासनिक समस्याओं के आवेदनों पर अधिकारियों द्वारा सुनवाई करते हुए कुछ मामलों का मौके पर ही समाधान हुआ। जबकि कई नए पुराने मामलों में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने एवं अगली तिथि पर सुनवाई हेतु उपस्थित होने को कहा गया। विधायक ने उपस्थित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सही एवं पूर्ण दस्तावेज अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत जरूर करें।

बिहार सरकार का संकल्प उन्होंने कहा बिहार सरकार न्याय एवं वि...