Purnia News: जनता दरबार में आपसी सहमति से मामले का निष्पादन
पूर्णिया, अक्टूबर 24 -- Purnia News: डगरूआ, एक संवाददाता। डगरूआ अंचल कार्यालय में शनिवार को अंचलाधिकारी योगेन्द्र दास के नेतृत्व में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित एक मामले का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया। जनता दरबार के दौरान अंचलाधिकारी योगेन्द्र दास ने वादी एवं प्रतिवादी दोनों पक्षों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना। साथ ही दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत भूमि विवाद से संबंधित कागजातों की जांच की गई। कागजातों के अवलोकन एवं दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अंचलाधिकारी ने आपसी सहमति से विवाद का समाधान करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर वादी एवं प्रतिवादी दोनों पक्षों ने सहमति जताई। इसके बाद आपसी समझौते के आधार पर भू-विवाद के मामले का निष्पादन कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.