पूर्णिया, अगस्त 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के ग्रामीण व जनजातीय युवाओं को मानसिक रूप से सशक्त, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरसी स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर सह आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम के परिसर में युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई से शुरू हुए इस विशेष आवासीय प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय जनजातीय समुदाय के युवक व युवतियां हिस्सा ले रही हैं। खास बात यह है कि इस पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम का वित्तीय दायित्व और व्यवस्था पूर्णिया के प्रमुख चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता द्वारा निभाई जा रही है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जनजातीय युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने की इस पहल की सर्वत्र सरा...