पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड अंतर्गत जगनी पंचायत के जगनी पैक्स में बुधवार को उपचुनाव के लिए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हो गया। पैक्स के कुल 1422 मतदाताओं में से 59.89 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि जगनी पैक्स का उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदान के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रही। जगनी पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: जगनी पैक्स उपचुनाव के लिए मतदान आज वहीं 11 कार्यकारि...