पूर्णिया, सितम्बर 20 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड के जगनी पंचायत में पैक्स उपचुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम तीसरे दिन शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। इसके साथ ही अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल छह अभ्यर्थी नामांकन कर चुके हैं। वहीं, 11 प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए शुक्रवार को चार अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। अब तक कुल 20 अभ्यर्थी प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के 11 पदों के लिए नामांकन पर्चा दाखिल कर चुके हैं। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में सौराहा गांव निवासी मंटू कुमार कुशवाहा एवं राकेश रंजन उर्फ मुरली मेहता, जगनी ए गांव निवासी निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अखिलेश मेहता एवं उनके पुत्र आशीष आनंद तथा जयकृष्णपुर कटहा गांव निवासी महेश कुमार साह एवं मिथिलेश कुमार यादव ...