पूर्णिया, जुलाई 18 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड की जगनी पंचायत में पैक्स उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन के दूसरे एवं अंतिम दिन शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए 15 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। इनमें 10 पुरुष एवं 5 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। प्रखंड सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीपीआरओ चंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सौराहा गांव निवासी मंटू कुमार, राकेश रंजन उर्फ मुरली मेहता, जयकृष्णपुर कटहा निवासी महेश कुमार तथा जगनी 'ए' गांव निवासी विजय कुमार मेहता ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की समीक्षा 18 एवं 20 जुलाई को की जाएगी। इसके बाद 22 जुलाई को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी कर अ...