पूर्णिया, अगस्त 10 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। रविवार की सुबह आलम नगर के एक परिवार के लिए ऐसी मनहूस सुबह बन गई, जिसे शायद वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा। घर से चार भाई मछली पकड़ने निकले थे। कुछ देर बाद उनमें से सिर्फ एक भाई वापस लौटा, लेकिन अपने तीन भाइयों के साथ नहीं, बल्कि ऐसी खबर लेकर जिसने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। कसबा प्रखंड के कुल्लाखास पंचायत के वार्ड संख्या सात स्थित आलम नगर में एक ही पिता के तीन पुत्रों की चाप के गहरे कुंड में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय मो. मोफिजूल, 10 वर्षीय तफीजूल और आठ वर्षीय सैराजुल के रूप में हुई है। सात वर्षीय छोटा भाई अली हुसैन हादसे में बच गया। रविवार की सुबह चारों भाई खगजाना के पास एक गोदाम के पीछे स्थित चाप में जाल से मछली पकड़ने गए थे। बच्चों के लिए मछली पकड़ना शायद रोजमर्...