Purnia News: छोटू हत्याकांड की जांच में तेजी, मृतक की मां से घंटों पूछताछ
पूर्णिया, जुलाई 26 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित भिठ्ठा गांव में हुए चर्चित छोटू हत्याकांड की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी पुलिस ने जांच के क्रम में मृतक प्रेम कुमार उर्फ छोटू की मां एवं मध्य विद्यालय भिठ्ठाटोला की प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। टीकापट्टी थाना एवं अकबरपुर थाना की संयुक्त टीम द्वारा की गई पूछताछ में उषा कुमारी ने पुलिस के समक्ष कई अहम जानकारियां साझा कीं। पुलिस पूछताछ के दौरान उषा कुमारी ने बताया कि बताया कि प्रेम कुमार उर्फ छोटू के शव को सहरसा जिले के कासनगर निवासी एक रिश्तेदार तथा एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.