पूर्णिया, नवम्बर 9 -- Purnia News: बायसी/डगरुआ, एक संवाददाता। डगरूआ थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में पुलिस ने छापेमारी कर कुल 40 लीटर देसी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने डगरुआ मुसहरी में छापेमारी कर 15 लीटर तथा कन्हरिया गांव से 25 लीटर देसी शराब बरामद की। दोनों स्थानों से बरामद कुल 40 लीटर देसी शराब को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...