Purnia News: छात्रा की हाजिरी को लेकर विद्यालय में हंगामा, जांच में आरोप बेबुनियाद
पूर्णिया, जुलाई 10 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत चम्पानगर अंतर्गत पीएम श्री बैद्यनाथ उच्च विद्यालय जगनी में एक छात्रा की उपस्थिति दर्ज नहीं किए जाने के आरोप को लेकर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। छात्रा के परिजनों एवं अन्य लोगों ने विद्यालय पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर चम्पानगर थाना पुलिस तथा प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच कर स्थिति को सामान्य कराया। जानकारी के अनुसार कक्षा सात की छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने आरोप लगाया था कि गुरुवार को वह विद्यालय में उपस्थित थी, इसके बावजूद वर्ग शिक्षक द्वारा उसे अनुपस्थित दर्ज कर दिया गया। मामले की जांच के दौरान सहायक शिक्षक अमरेन्द्र कुमार जायसवाल ने बताया कि छात्रा परीक्षा के दौरान लगभग 12 बजे विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.