पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उन्हें शोषण, हिंसा और दुर्व्यवहार से बचाने तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्णिया जिले में छह दिनों तक चला 'सुरक्षित बचपन अभियान' शनिवार को संपन्न हो गया। 26 से 31 अक्टूबर तक चले इस विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को न केवल उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें असुरक्षित परिस्थितियों की पहचान करने और जरूरत पड़ने पर बिना किसी डर के मदद मांगने के लिए भी प्रेरित किया गया। अभियान की खास बात यह रही कि इसमें न्यायिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, शिक्षकों, बाल संरक्षण इकाइयों और विभिन्न सामाजिक संगठनों न...