Purnia News: छठ पर्व को लेकर नगर पंचायत की बैठक, घाटों की व्यवस्था पर हुई चर्चा
पूर्णिया, नवम्बर 7 -- छठ महापर्व की तैयारियों पर चर्चा Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। छठ महापर्व को लेकर मीरगंज नगर पंचायत ने तैयारियों को लेकर कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में नगर पंचायत सभागार में मुख्य पार्षद मिकुल देवी की अध्यक्षता और कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी की उपस्थिति में सामान्य बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में छठ घाटों की साफ-सफाई से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा और नगर क्षेत्र की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पर्व को देखते हुए सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। छठ घाटों की सफाई, घाट तक पहुंचने वाले रास्तों की व्यवस्था और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने पर जोर दिया गया। पार्षदों ने कहा कि पर्व से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी होनी चाहिए, ताकि व्रतियों और श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.