Purnia News: छठ पर्व को लेकर अधिकारियों ने किया घाटों का निरीक्षण, 40 घाटों पर होगी व्यवस्था
पूर्णिया, नवम्बर 7 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को बीडीओ सत्येंद्र सिंह, आरओ अमित कुमार अमन एवं थानाध्यक्ष अभय रंजन ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों की स्थिति, पानी की गहराई, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आरओ अमित कुमार अमन ने बताया कि जिन छठ घाटों पर पानी अधिक है, वहां सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग कराई जाएगी। इसके अलावा सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई और रोशनी की समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। यह भी पढ़ें- Begusarai News: छठ घाटों पर सुरक्षा को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.