Purnia News: छठ घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा
पूर्णिया, नवम्बर 8 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बायसी अनुमंडल मुख्यालय के बायसी पश्चिम चौक परमान नदी, महानंदा नदी डेंगराह घाट, चरैया यादव टोला, मझुवा घाट, हरिणतोड़ सहित दर्जनों छठ घाट का निरीक्षण शनिवार को एसडीएम अभिषेक रंजन सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अभिषेक रंजन ने छठ घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी, बैरिकेडिंग एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पूजा के दौरान व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। एडिशनल एसपी जितेंद्र पाण्डेय ने घाट पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.