Purnia News: छठ घाटों पर चेंजिंग रूम की संख्या बढ़ाने की मांग पर बनी सहमति
पूर्णिया, नवम्बर 4 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को नगर निगम सभागार में नगर निगम बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विकास, नगर निगम की आय बढ़ाने, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडे, उप नगर आयुक्त विजय प्रताप सिंह सहित सभी वार्डों के वार्ड पार्षद मौजूद रहे। बैठक में पिछली बोर्ड बैठकों में लिए गए निर्णयों और उन पर हुई कार्रवाई की समीक्षा हुई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सदन की सहमति बनी। महापौर विभा कुमारी ने कहा कि बैठक में सभी वार्डों की समस्याओं और पार्षदों द्वारा उठाए गए सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाता है। बोर्ड में लिए गए निर्णयों को धरातल पर उतारना हमारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.