पूर्णिया, नवम्बर 8 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मीरगंज क्षेत्र में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाटों पर किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को धमदाहा के अंचलाधिकारी अमित कुमार और मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण ने जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर स्थित पोखर, त्रिमुहानी, लिबरी पुल समेत अन्य घाटों पर पहुंचकर साफ-सफाई, पानी की स्थिति, पहुंच पथ और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: छठ घाटों का अधिकारियों ने लिया जायजा, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश उन्होंने संबंधि...