Purnia News: छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, पंडालों में उमड़ी भीड़
पूर्णिया, अक्टूबर 16 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। सुबह से ही पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। नवरात्र को लेकर पूरे प्रखंड में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। विभिन्न दुर्गा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पूजा स्थलों पर वैदिक मंत्रोच्चार और माता के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। शाम में आरती और दीप प्रज्वलन के दौरान भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। यह भी पढ़ें- Chatra News: नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की हुई पूजा खासकर महिलाओं और य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.