पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: पूर्णिया। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के चौकीदार एवं दफादारों को सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन का लाभ प्रदान करने के लिए जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में बुधवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा वर्ष 2014 के बाद वर्ष 2026 में लगभग 12 वर्ष बाद कुल 178 (एक सौ अठहत्तर) प्रस्तावों में से कुल 146 (कुल एक सौ छियालीस) पूर्णिया जिले के चौकीदार एवं दफादारों को सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन का लाभ (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय) देने हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी। 15 जुलाई को ही चौकीदार के पद पर अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी है । अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति के लिए कुल 13 (तेरह) आवेदन पत्र में से कुल 04 (चार) आवेदन पत्रों को स्वीकृति प्रदान ...