Purnia News: चौकीदारों की परेड कराकर सतर्कता बरतने के निर्देश
पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा थाना परिसर में रविवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने चौकीदारों की परेड कराई। इस दौरान उन्होंने सभी चौकीदारों की उपस्थिति पंजी की जांच की और ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने अवैध शराब और गांजा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। एसडीपीओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शराब और गांजा की तस्करी से जुड़ी गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहनी चाहिए। चौकीदार अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल थाना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.