Purnia News: चोरी मामले में दो आरोपी सामान के साथ गिरफ्तार
पूर्णिया, अक्टूबर 29 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। अमौर पुलिस ने गृहभेदन कर चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को सामान के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि बीते 22 अक्टूबर की रात चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को चोरी का सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मिल्की निवासी मो. सद्दाम एवं सबा नश्तर शामिल है जिसके पास से चोरी की सामानों में एक गैस सिलेंडर, एक पम्प मोटर, एक सीलिंग फेन जब्त किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस छापामारी टीम में पुअनि भागीरथ कुमार, नूपुर कुमारी, कुमकुम कुमारी, पकंज कुमार सहित अमौर थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.