Purnia News: चोरी के सोलर प्लेट के साथ एक गिरफ्तार
पूर्णिया, सितम्बर 2 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। सोलर प्लेट चोरी के मामले में जलालगढ़ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गंगेली निवासी गोविंद विश्वास उर्फ धोल्टा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जलालगढ़ थाना कांड संख्या 179/26 के तहत सोलर प्लेट चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोविंद विश्वास उर्फ धोल्टा को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का सोलर प्लेट बरामद किया गया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: चोरी के मामले में एक साल से फरार आरोपित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.