Purnia News: चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया, अगस्त 3 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के काझा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय काझा में पिछले माह बंद विद्यालय से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। वैज्ञानिक अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी गए सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या-13 स्थित आलमनगर टोला निवासी मो. ब्रदी के पुत्र मो. शहाबुद्दीन तथा काझा पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित बनिया पट्टी निवासी विशुनदेव उर्फ टिम्हा पासवान के पुत्र राजेश पासवान के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले माह बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय काझा में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.